Monday, October 19th, 2026

कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 29 अप्रैल को होगी चयन परीक्षा


रायपुर

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा वर्ष 2023 कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आनलाइन पंजीयन 1 जनवरी से प्रारंभ हो चुका है। आनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय माना के प्राचार्य ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर एवं अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे को पत्र के माध्यम से गत् वर्ष से अधिक पंजीयन कराने जिलाशिक्षा अधिकारी को निर्देशित करने का आग्रह किया है। ताकि जिले में अध्ययनरत कक्षा पांचवी के समस्त विद्यार्थी अंतिम तिथि से पूर्व आनलाइन फॉर्म भर सके एवं पंजीयन के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

 

Source : Agency

पाठको की राय