Tuesday, October 20th, 2026

बविवि की वार्षिक परीक्षा के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 19 फरवरी हुई


जगदलपुर

बस्तर विश्वविद्यालय में वार्षिक परीक्षाओं के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 6 जनवरी निर्धारित की गई थी, लेकिन छात्रों का कहना था कि इस तिथि तक दूर-दराज में रहने वाले कई छात्र नेटवर्क नही होने की वजह से तय समय पर फार्म नहीं भर पाए हैं। इसके बाद छात्रों की मांगों को देखते हुए एनएसयूआई ने बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज श्रीवास्तव से मुलाकात कर फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की थी। छात्रों ने कुलपति से दस दिन और फार्म भरने के लिए मांगा। छात्रों की मांग को देखते हुए कुलपति ने वार्षिक परीक्षा के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 19 फरवरी कर दी है।

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विशाल खम्बारी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा 6 जनवरी तक आवेदन करने की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन बस्तर संभाग के सुदूर इलाकों के छात्र-छात्राएं नेटवर्क की समस्या के कारण आॅनलाइन आवेदन अभी तक नहीं कर पाए हैं, छात्र हित को देखते हुए 10 दिनों की तिथि में वृद्धि करने की मांग की गई जिसे बीयू प्रबंधन ने मान लिया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय