Monday, October 19th, 2026

पन्ना जिले की धरा देश-दुनिया में बेशकीमती हीरों के लिए प्रसिद्ध है, खेत में निकले दो हीरों ने चमका दी किस्मत

पन्ना
पन्ना जिले की धरा देश-दुनिया में बेशकीमती हीरों के लिए प्रसिद्ध है अब तो हीरों की नगरी पन्ना के खेतों में भी अनाज और सब्जी की जगह हीरे निकलने लगे हैं। कुछ ऐसा ही मामला एक बार फिर देखने को मिला।

बता दें कि आज रमखिरिया निवासी किसान राम नरेश दुबे और उसके चार साथियों को रमखिरिया निजी क्षेत्र से दो चमचमाते हुए हीरे मिले। जिनका वजन क्रमशः 8 कैरेट 30 सेंट व 0.90 सेंट है। इन दोनों हीरों को आगामी हीरों की नीलामी में रखा जाएगा।

किसान ने जानकारी देते हुए बताया कि हीरा मिलने से उसे और उसके सभी पार्टनर को बहुत खुशी है। हीरों नीलामी के बाद मिलने वाले रुपये से वह अपने व अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने में यह पैसा खर्च करेंगे।

लाखों रुपये में आंकी जा रही कीमत
किसान ने बताया कि वह साल भर से अधिक समय से हीरों की तलाश कर रहे थे। वही हीरा निरीक्षक नूतन जैन ने बताया कि यह कम उज्ज्वल किस्म के हीरे हैं। इन दोनों हीरों की अनुमानित कीमत लाखों में आंकी जा रही है।

 

#The farmer found two shining diamonds

Source : Agency

पाठको की राय