Wednesday, October 21st, 2026

भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के हत्यारे की पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने गोली मारकर की हत्या

लाहौर
पाकिस्तान में मौत की सजा काट रहे भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज की अज्ञात बंदूकधारियों ने मारी गोली मार कर हत्या कर दी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने यह जानकारी दी है। अमीर सरफराज लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था।
 
लाहौर में हुआ हमला
पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि  पाकिस्तान में लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उस पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  सरफराज को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

 

#भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह

Source : Agency

पाठको की राय