Tuesday, October 20th, 2026

The Kerala Story का बम्पर कलेक्शन, PS2 की कमाई भी पड़ी फीकी

मुंबई
 

बाॅक्स ऑफिस पर इस समय शानदार फिल्मों का घमासान देखने को मिल रहा है। सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के कुछ समय पहले ही रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस की इस रेस में अब द केरल स्टोरी भी शामिल हो गई है। कुछ समय पहले ही रिलीज हुई द केरल स्टोरी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म के रिलीज होने के पहले सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही थी। लेकिन द केरल स्टोरी ने ऐश्वर्या की पीएस 2 और सलमान की किसी का भाई किसी की जान को भी पीछे छोड़ दिया है।

सलमान की फिल्म को भी पछाड़ा

अदा शर्मा स्टारर फिल्म द केरल स्टोरी ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा कर लिया है। वहीं 19वें दिन में ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने अपना दम तोड़ दिया है। वहीं अब मणि रत्नम की पोन्नियिन सेल्वन 2 भी द केरल स्टोरी के आगे हार गई। दरअसल सलमान की फिल्म दर्शकों को इंप्रेस करने में असफल रही है। इस फिल्म ने 19वें दिन मंगलवार को ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया है। द केरल स्टोरी की रिलीज का असर सलमान की फिल्म पर साफ देखने को मिल रहा है। मंगलवार के दिन इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3 लाख की कमाई की। फिल्म का अब तक का टोटल नेट कलेक्शन 108.0 तक ही हो पाया है।

इतना रहा फिल्म का टोटल कलेक्शन

फिल्म की रफ्तार देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि ये फिल्म 150 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाएगी। सलमान खान की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 181.6 करोड़ का टोटल बिजनेस किया है। वहीं ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम स्टारर फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-2 28 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने आते ही सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को भी पीछे छोड़ दिया था, लेकिन अब ये फिल्म द केरल स्टोरी से कमाई के मामले में पीछे रह गई है। इस फिल्म ने हिंदी भाषा में मंगलवार को लगभग 32 लाख का बिजनेस किया, वहीं ओरिजिनल भाषा में फिल्म ने 12वें दिन मंगलवार को सिर्फ 2.11 करोड़ की टोटल कमाई की।

 

#The Kerala Story

Source : Agency

पाठको की राय