Monday, October 19th, 2026

कपिल शर्मा शो फिर विवादों में कोर्ट में शराब पीने के सीन पर जताई आपत्ति

शिवपुरी


 कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो के खिलाफ शिवपुरी सीजेएम न्यायालय में एक वाद दायर किया गया है। अधिवक्ता सुरेश धाकड़ ने इसमें शिकायत की है कि शो के दौरान अदालत में शराब पीते हुए का दृश्य दिखाया गया है। इसे लेकर अदालत 1 अक्टूबर को सुनवाई की जाएगी। अधिवक्ता ने कलाकार कपिल शर्मा और सोनी टीवी के चैनल हेड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अधिवक्ता सुरेश धाकड़ ने बताया कि कपिल शर्मा के शो में 19 जनवरी 2020 को एक एपिसोड के दौरान अदालत का दृश्य दिखाया गया है जिसमें कपिल शर्मा अधिवक्ता की भूमिका में है। इसमें दृश्य के दौरान अदालत में जज के सामने ही शराब पी जा रही है। अधिवक्ता सुरेश धाकड़ ने वाद दायर कर कहा है कि यह अदालत की मर्यादा के खिलाफ है। इस दौरान जो भाषा इस्तेमाल की जा रही है उसमें भी अश्लीलता है। अधिवक्ता ने बताया कि पिछले वर्ष ही कलेक्टर और एसपी को इसकी शिकायत की थी जिसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद लॉकडाउन लग गया था। अब 24 अप्रैल 2021 को फिर से इस एपिसोड का रिपीट टेलीकास्ट किया गया। इस मामले में अदालत में 1 अक्टूबर को सुनवाई की जाएगी। अधिवक्ता ने कलाकार कपिल शर्मा और सोनी टीवी के चैनल हेड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सुरेश धाकड़ ने बताया कि न्यायालय की शरण में जाने के पहले इसे लेकर कोतवाली टीआइ से लेकर कलेक्टर व एसपी तक को शिकायती आवेदन सौंप चुके है, लेकिन किसी ने कार्रवाई नहीं की है। इस कारण अब मामला न्यायालय में लेकर गया हूं।

 

#कपिल शर्मा शो

Source : Agency

पाठको की राय