Friday, October 23rd, 2026

गढ़ीमलहरा और महाराजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने लूट का किया खुलासा

  • 4 अप्रैल को अटरा सरकार के समीप कट्टा अड़ाकर सटई रोड निवासी के साथ की गई थी लूट
  • लूट की राशि और घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल की जप्त

छतरपुर
अटरा सरकार के प्रवेश द्वार के समीप हाईवे पर कट्टा अड़ाकर सटई रोड निवासी के साथ 70 हजार रुपये की लूट का गढ़ीमलहरा और महाराजपुर पुलिस कीगढ़ीमलहरा और महाराजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने लूट का किया खुलासा संयुक्त टीम द्वारा लूट का खुलासा किया गया है।

जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल को गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अटरा सरकार मंदिर के प्रवेश द्वार के समीप अज्ञात आरोपियों द्वारा कट्टा अड़ाकर सटई रोड निवासी राहुल माली के साथ 70 हजार रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गढ़ी मलहरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में गढ़ीमलहरा और महाराजपुर पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए आरोपी गणों की तलाश शुरू की गई जिसमें गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम गौर निवासी राजेश मिश्रा पुत्र भगवान चरण मिश्रा उम्र 22 वर्ष गिरफ्तार किया गया, आरोपी से लूट की राशि और घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल जप्त की गई है। गढ़ीमलहरा और महाराजपुर की पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से इस लूट का खुलासा किया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय