Friday, October 23rd, 2026

14 माह से गायब सहायक आयुक्त की नौकरी होगी समाप्त

भोपाल
जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक का तबादला कर उन्हें सहायक आयुक्त बनाकर श्योपुर भेजा गया तो वे अपने तबादले वाले स्थान पर पदभार ग्रहण करने ही नहीं पहुंचे। पिछले चौदह माह वे बिना बताए सरकारी नौकरी से गायब है। अब राज्य सरकार उन्हें नौकरी से हटाएगी इसके लिए उन्हें नोटिस थमा कर एक सप्ताह में उनसे जवाब मांगा गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दतिया में  जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विभाग के जिला संयोजक के पद पर पदस्थ हीरेन्द्र सिंह कुशवाह का स्थानांतरण दस जुलाई 2020 को सहायक आयुक्त श्योपुर के पद पर किया गया था। कुशवाह ने नवीन तबादले वाले कार्यालय में चौदह माह से पदभार ही ग्रहण नहीं किया। जानबूझकर उन्होंने शासन के आदेश की अवहेलना करते हुए स्वैच्छाचारिता बरती गई है। उनके इस काम को सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन माना गया है। इस तरह से उन्होंने अपने आपको दंड का भागी बना लिया है।

कुशवाह को जनजातीय कार्य विभाग के उपसचिव दिनेश श्रीवास्तव ने उनके पूर्व पदस्थापना स्थल पर उनको नोटिस जारी किया है। उनसे सात दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। समयसीमा में जवाब नहीं देने पर उनके विरुद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी। उनका संतोषजनक जवाब नहीं आने पर बिना बताए चौदह माह से गायब रहने पर उन्हें नौकरी से हटाने की कार्यवाही की जाएगी।

 

#assistant commissioner

Source : Agency

पाठको की राय