Friday, October 23rd, 2026

बंधीकला ग्राम पंचायत में बनी नाली निर्माण की जांच में हो रही है लीपापोती

छतरपुर
जनपद पंचायत छतरपुर की ग्राम पंचायत बंधीकला में पंद्रहवे वित्ती से स्वीकृत की गई लगभग 10 लाख रुपए की राशि का दुरुपयोग किए जाने की शिकायत ग्राम  पंचायत के ग्रामीणों ने जिला सीईओ से की थी। जिला पंचायत सीईओ ने इसकी जांच अतिरिक्त सीईओ चन्द्रसेन सिंह से कराई थी। उस जांच की पूरी रिपोर्ट ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री जेपी आर्य की मौजूदगी में होना थी। परंतु एक हफ्ते से ज्यादा होने के बाद भी अभी तक नहीं की गई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बंधीकला में जो नाली बनाई गई है उसमें लाखों रुपए का गोलमाल किया गया है और एक भाजपा नेता के इशारे पर इस राशि का बंदरबांट हुआ है। जनपद पंचायत के सीईओ मजहर अली एवं जनपद में पदस्थ सहायक यंत्री पीएन शुक्ला के अलावा उपयंत्री ने जनपद पंचायत के अध्यक्ष के दबाब में मूल्याकंन कर राशि को निकाला है। फिलहाल बंधीकला ग्रामपंचायत में नाली निर्माण के लिए लगभग 10 लाख रुपए की राशि 15वें वित्त से स्वीकृत की गई थी।

आरईएस के ई जेपी आर्य का कहना है कि दो सहायक यंत्री और दो उपयंत्रियों से जांच कराई गई है रिपोर्ट अभी बनी नहीं है। दोषी लोगों के खिलाफ जो कार्यवाही होगी वह जिला पंचायत के सीईओ को करना है। हम अपनी रिपोट एक दो दिन में दे देंगे। फिलहाल बंधीकला में हुए नाली निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है इसकी शिकायत के अलावा की ईओडल्ब्यू में भी की जा रही है.

 

#investigation

Source : Agency

पाठको की राय