Wednesday, October 21st, 2026

मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से बालिका चेतना के वजन में हुई वृद्धि

बालोद
कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में जिले में मुख्यमंत्री सुपोषण योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसके तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों के हितग्राहियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि बाल विकास परियोजना डौंडी-02 के अंतर्गत ग्राम दारूटोला की बालिका चेतना का वजन जन्म के समय 01 किलो 700 ग्राम था, जो कि अति कुपोषित श्रेणी में थी। उन्होंने बताया कि बालिका को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए उसके माता, पिता व परिवार के सदस्यों को आगनबाड़ी कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक द्वारा समय-समय पर गृहभेंट कर वजन, सतत् स्तनपान, उचित देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही माता को पौष्टिक पोषण आहार, रेडी टू ईट, हरी सब्जी आदि के लिए प्रेरित किया गया। इन सभी प्रयासों से बालिका चेतना का वजन चार माह में 05 किलो 800 ग्राम हो गया। उन्होंने बताया कि बालिका के छह माह पूर्ण होने पर उसे मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत् आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से पौष्टिक आहार प्रदाय किया गया। अब 11 माह पूर्ण होने पर बालिका का वजन 07 किलो 500 ग्राम हो गया है, जो की सामान्य श्रेणी में है। इससे बालिका चेतना के माता पिता काफी खुश है।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय