Saturday, October 24th, 2026

लड़की पैदा करने और दहेज को लेकर ससुरालवालों ने विवाहिता को मारी ब्लेड, केस दर्ज

जहानाबाद
जहानाबाद शहर के रामानंद कॉलोनी में ब्याही गई एक युवती को लड़की जनने का ताना देने और दहेज के लिए ससुराल में प्रताड़ित कर ब्लेड मारकर जख्मी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने इस संबंध में अपने पति पुनीत उ़र्फ मोनू कुमार के अलावा सास, ससुर और ननद को नामजद आरोपित करते हुए नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है।

दर्ज प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया है कि दूसरी शादी करने के लिए आरोपितों ने उन्हें जान मारने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिकी की सूचक मंदाकिनी कुमारी का कहना है कि उनकी शादी वर्ष 2011 में रामानंद कॉलोनी के निवासी पुनीत उर्फ मोनू कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद दांपत्य जीवन में एक बच्ची जन्म ली।

लड़की को जन्म देने और दान-दहेज के लिए उन्हें ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। मारपीट की जाने लगी। यह भी कहा है कि 2019 में महिला थाने में पति-पत्नी के बीच समझौता भी हुआ था, जिसका असर उनके पति पर नहीं पड़ा। महिला ने आरोप लगाया है कि 12 मई को दिन में उनका पति पहले आकर गाली-गलौज और मारपीट करने लगा एवं अन्य आरोपितों ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए।  

प्राथमिकी में विवाहिता ने आगे यह भी कहा है कि पति ब्लेड लेकर आया और एक हाथ की नस काटने की कोशिश की। दो-तीन बार ब्लेड चलाया जिससे उसकी कलाई से खून बहने लगा। इसके बाद उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

 

#The in-laws killed

Source : Agency

पाठको की राय