Wednesday, October 21st, 2026

पत्नी को लेने गए दामाद को ससुराल वालों ने पीटा, पुलिस ने नही सुनी फरियाद तो परेशान युवक ने खाया जहर

कटनी
कटनी में एक पुलिस के शिकायत न सुनने के चलते एक युवक ने जहरीली वस्तु का सेवन कर जान देने की कोशिश की। बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम भगनवारा निवासी आवेदक ने बताया कि अपनी घरेलू समस्या से परेशान होकर प्रदीप बड़वारा थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने आवेदन लेने की वजह उसे उमरिया जिले के थाने जाने की सलाह दी, एक तरफ घरेलू परेशानी दूसरे तरफ पुलिस के टाल मटोल वाले रवैये से परेशान प्रदीप महोबिया ने खुदकुशी करने के इरादे से चूहेमार दवा खाकर जान देने की कोशिश की।

जिसके बाद उसे गंभीर हालत में कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पीड़ित प्रदीप महोबिया ने बताया कि उसकी शादी के 11 साल हो गए लेकिन उसकी पत्नी घर नहीं आ रही। उसे लेने जब वह उमरिया जिले में स्थित अपनी ससुराल पहुंचा तो सुसराल वालों ने अभद्रता करते हुए मारपीट की, जिसकी शिकायत लेकर प्रदीप बड़वारा थाने पहुंचा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने शिकायत लेने से मना करते हुए उमरिया जिले के थाने में जाने में को कहा। दोनों चीजों से परेशान होकर पीड़ित ने चूहे मार दवा खा ली थी।

वहीं, जब पूरे मामले पर कटनी पुलिस से बात की गई तो वे कुछ भी कहने से बचते नजर आए। बता दें, पूर्व में पुलिस की शिकायत न लेने से एक दंपती ने सल्फास खा लिया था, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी।

 

Source : Agency

पाठको की राय