Tuesday, October 20th, 2026

पहाड़ों से आई बफीर्ली हवा से राजधानी में ठंड और बढ़ गई

भोपाल

पहाड़ों से आई बफीर्ली हवा से राजधानी में ठंड और बढ़ गई। शहर का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री और लुढ़ककर 7 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। 15 साल में मकर संक्रांति की यह सबसे सर्द सुबह रही। शनिवार को यह 8.4 डिग्री था। पिछले 48 घंटे में इसमें 6 डिग्री की गिरावट हुई। भोपाल में दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 20.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सीजन का तीसरा कोल्ड डे रहा। इससे पहले 3 और 4 जनवरी को भी कोल्ड-डे था।

मौसम केंद्र के मुताबिक  भोपाल, रायसेन, राजगढ़ सहित नौ जिलों में शीतलहर चलने का यलो अलर्ट है। अगले 24 घंटों के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे और सुबह शाम कोहरा छाया रहेगा।  हवा का रुख उत्तरी होने के कारण पारे में गिरावट का दौर शुरू होगा और प्रदेश में अगले 4 दिनों के दौरान मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इससे  सेवियर कोल्ड वेव और कोल्ड डे शुरू हो सकते हैं।  प्रदेश में दतिया में सबसे कम तापमान 2.1 और नौगांव में 2.4 डिग्री तापमान रहा।

 

 

#cold in the capital

Source : Agency

पाठको की राय