Wednesday, October 21st, 2026

एक पल में उजड़ गया घर, महिला को बचाने के प्रयास में परिवार के 5 लोग नर्मदा नहर में डूबे

 कच्छ (गुजरात)।
गुजरात के कच्छ में एक महिला को बचाने के चक्कर में एक ही परिवार के पांच लोग नर्मदा नहर में डूब गए। घटना प्रागपुर थाना क्षेत्र के गुंडला गांव की है। पुलिस ने घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गोताखोरों की मदद से सभी शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

कच्छ पश्चिम के पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि एक महिला को डूबने से बचाने के लिए कच्छ में नर्मदा नहर में एक ही परिवार के पांच लोग डूब गए। एसपी ने कहा कि महिला पानी लाते समय नहर में फिसल गई थी। पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर लिया है।

एसपी ने कहा कि मुंद्रा के गुंडला गांव में नर्मदा नहर में एक ही परिवार के पांच सदस्य डूब गए। यह घटना उस समय हुई जब पानी लाने के दौरान नहर में फिसल गई एक महिला को बचाने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों ने नहर में छलांग लगा दी। मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और 15 वर्षीय एक किशोरी शामिल है।

 

#नर्मदा नहर

Source : Agency

पाठको की राय