Monday, October 19th, 2026

'दुनिया की सबसे हॉट थीफ'

 


वो चोरों की सरदार थी...जेल की हवा भी खा चुकी थीं। लेकिन अब एक फेमस सुपरमॉडल हो चुकी हैं। अब वो रुपए की चोरी नहीं करती, बल्कि अपनी अदाओं से लाखों लोगों का दिल चुराती हैं। 'दुनिया की सबसे हॉट थीफ' का नाम है स्टेफनी ब्यूडॉइन। जब ये रैंप वॉक करती हैं तो लोगों के दिल से आह निकलती है। इंस्टाग्राम पर इनकी ग्लैमरस तस्वीरों की भरमार हैं। आइए नीचे जानते हैं इस सुपरमॉडल के बारे में...
 

कनाडा की रहने वाली स्टेफनी ब्यूडॉइन टीनएज में चोरी करती थीं। यहां तक की वो चोर गैंग की महिला लीडर थीं। वो 40 घरों में डाका डाल चुकी हैं।

खूबसूरती में अच्छे अच्छों को पीछे छोड़ने वाली  स्टेफनी ब्यूडॉइन जेल की हवा भी खा चुकी हैं। साल 2014 में उन्हें 90 दिन की जेल हुई थी। उनके गैंग ने करीब 40 लाख रुपए और कई लग्जरी आइटम्स की चोरी की थी।

जेल से निकलने के बाद  स्टेफनी ने जुर्म की दुनिया को अलविदा कह दिया। वो मॉडल बनने की दिशा में कदम आगे बढ़ाया। साल 2015 में उन्हें सफलता भी मिल गई जब बी मॉडल मैनेजमेंट ने उन्हें हायर कर लिया।

फेसबुक पर बिकिनी फोटोज को देखकर उन्हें मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट दे दिया गया। दरअसल जब वो चोरी करती थी तो फेसबुक पर उन्हें सेक्सी थीफ के नाम से लोग बुलाते थे। लेकिन गिरफ्तारी के बाद उन्हें फेसबुक अकाउंट डिलीट करने को कहा गया था।

इतना ही नहीं मॉडल बनने के बाद भी कोर्ट ने उनसे कहा था कि वो मॉडलिंग का करियर चमकाने के लिए क्राइम करियर का इस्तेमाल नहीं करत सकती है। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना नया अकाउंट खोला।

इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेश के अनुसार मैं स्टेफनी ब्यूडॉइन के नाम से ही मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकती हूं। मैं या ब्रांड मुझे ‘स्टेफनी द क्रिमिनल’ से नहीं इंट्रोड्यूस कर सकती है।

इंस्टाग्राम पर मॉडल के चाहने वाले लाखों हैं। उन्हें 1 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनकी फोटो आते ही कनाडा में वायरल हो जाती है। तस्वीरों से अब तक अंदाजा लगा ही सकते हैं कि कभी चोरों की सरदार रह चुकी स्टेफनी कितनी सेक्सी और ग्लैमरस हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय