Sunday, October 25th, 2026

सतपुड़ा भवन की आग से संचालनालय स्वास्थ्य सेवाओं की हॉस्पिटल प्रशासन शाखा अप्रभावित

भोपाल

सतपुड़ा भवन में आग के फैलाव से संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएँ की स्थापना, नर्सिंग, शिकायत, लेखा और आयोग शाखा एवं विधानसभा प्रश्न से संबंधित दस्तावेजों को नुकसान पहुँचा है। सतपुड़ा भवन के द्वितीय तल पर संचालित हॉस्पिटल प्रशासन शाखा अग्नि-दुर्घटना से अप्रभावित रही है। अस्पतालों के लिये दवा, उपकरण, फर्नीचर, खरीदी संबंधी फाइलें दूसरे तल पर होने से आग से प्रभावित नहीं हुई हैं। वास्तविक नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद किया जाना संभव हो सकेगा।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय