Tuesday, October 20th, 2026

मंडला जिले के रामनगर के पास स्थित ऐतिहासिक काला पहाड़ अभी भी मूलभूत सुविधाओं से अछूता

 शासन प्रशासन तथा जनप्रतिनिधि नहीं दे  रहे हैं ध्यान

मंडला
मंडला जिला क्षेत्र अंतर्गत रामनगर के पास स्थित एक ऐतिहासिक काला पहाड़ है‌  जिसमें कई वर्ष पुराने काले तथा भूरे पत्थर भारी मात्रा में पाए जाते हैं।‌ तथा उत्तरी आयरलैंड के बाद यह पत्थर केवल मध्य भारत के मंडला जिले के रामनगर के पास स्थित काले पहाड़ पर ही पाए जाते हैं।जिसमें वहां सैकड़ों पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है साथ ही जिले के युवा समाजसेवी एवं पत्रकार महेश भलावी के द्वारा पहाड़ पर रहने वाले हरि सिंह मरकाम दादा एवं गुलाब शाह मरावी से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि आज तक यहां सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था तक नहीं कर पा रही प्रशासन इतनी ऐतिहासिक धरोहर होने के बावजूद भी यहां पर आने वाले पर्यटकों के  लिये  कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं है, जो कि मंडला जिले कि लाचार प्रशासन व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। जिले की युवा समाजसेवी पत्रकार  महेश भलावी  जी ने कहा शासन-प्रशासन व जनप्रतिनिधि इस विषय को संज्ञान में लेते हुए ध्यान दें। ताकि पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके। वहीं काला पहाड़ में  क्षेत्रीय बेरोजगार युवाओं  को रोजगार की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय