Friday, October 23rd, 2026

मृत महिला को स्वास्थ्य विभाग ने लगाई कोरोना वैक्सीन की सेकेंड डोज

छपरा
बिहार के स्वास्थ्य विभाग के अजब-गजब कारनामे हैं। विभाग कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर कितना गंभीर है कि आप इस बात से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि स्वर्ग सिधारी एक महिला को न सिर्फ सेकंड डोज लगायी गयी बल्कि सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया। छपरा जिले के सलेमपुर हरिमोहन गली मोहल्ले के रहने वाले पत्रकार डीएस तोमर की मां कौशल्या देवी के मामले में विभाग का यह सच सामने आया है। उनकी मौत हो चुकी है पर स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को सेकंड डोज वैक्सीन लगाने का सक्सेसफुल मैसेज भेज दिया और दोनों डोज पूरा होने की जानकारी भी उपलब्ध करा दी। मालूम हो कि 26 अप्रैल को सदर अस्पताल में उन्हें पहली डोज दी गयी थी। सेकंड डोज का समय आने से कुछ समय पहले उनकी मौत बीमारी से हो गई। सदर अस्पताल के आईसीयू में भी उनका इलाज हुआ था लेकिन 9 दिसंबर को करीब 10:50 के आसपास उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर जो मैसेज आया उसे देखकर परिवार के लोग हतप्रभ रह गए।

 

 

#The health department

Source : Agency

पाठको की राय