बिहार के किशनगंज जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला, 4 लोगों की मौत, कई घायल
किशनगंज
बिहार के किशनगंज जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां डंपर और स्कॉर्पियो की हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। वही, इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है।
छह अन्य घायल
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र के पेटभरी गांव के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 327ई की है। सभी लोग अररिया जिला के जोकिहाट प्रखंड के थपकोल के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को सभी लोग अररिया से बागडोगरा जा रहे थे। इसी बीच पेटभरी गांव के पास राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 327ई पर स्कॉर्पियो और डंपर के बीच टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में स्कार्पियो पर सवार चार लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। सभी घायलों को एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। वहीं, इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
#People were going from Araria to Bagdogra

पाठको की राय