Monday, October 19th, 2026

बिजली विभाग के कर्मचारियों की करतूत, बकायेदार को छोड़ दूसरे का मकान किया सील

अशोकनगर
जिला मुख्यालय पर विद्युत वितरण कंपनी का अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है. दरअसल, विभाग के कर्मचारी बिना पूरी जानकारी के मकान सील करने की कार्रवाई कर रहे हैं. ताजा मामले में कर्मचारियों ने बकायेदार के मकान पर कार्रवाई न करते किसी दूसरी मकाल को सील कर दिया.जिस व्यक्ति का मकान सील हुआ है वह विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय के चक्कर लगा रहा है.

उपभोक्ता के अनुसार, घर को बेवजह सील कर देने और नोटिस चस्पा करने के कारण शहर में उनके व्यवहार के प्रति अच्छा संदेश नहीं जा रहा है. पीड़ित शैलू गोयल ने बताया कि उनका एक मकान वेदांत भवन के पास भी स्थित है. बीती 18 तारीख को इस मकान पर नोटिस चस्पा कर ताले पर सील लगा दी गई है.

उपभोक्ता को जैसे ही मकान सील होने की जानकारी लगी, वह तुरंत कार्यालय पर पहुंचा. पीड़ित ने बताया कि उसे कार्यलय पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. दरअसल, विभाग के कार्मचारियों की लापरवाही का यह पहला मामला नहीं इससे पहले शहर के गोरा घाट पर एक मजदूर परिवार को 43 हजार से अधिक का बिल थमा दिया गया था. यह हालत तब हैं जबकि तेज तर्रार माने जाने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अशोकनगर जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं.

 

 

#handiwork

Source : Agency

पाठको की राय