Friday, October 23rd, 2026

राज्यपाल ने रामनवमी पर दी शुभकामनाएं

रायपुर
राज्यपाल सुअनुसुईया उइके ने रामनवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि मयार्दा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का सम्पूर्ण जीवन उच्च आदर्श और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनका चरित्र और व्यवहार समाज में पारस्परिक सौहार्द्र एवं बंधुत्व की भावना बढ़ाता है। राज्यपाल ने रामनवमी के अवसर पर राज्य के सभी नागरिकों के मंगलमय जीवन और सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की है।

 

#राज्यपाल

Source : Agency

पाठको की राय