Tuesday, October 20th, 2026

सरकार मितानिनों की मांगों पर विचार कर रही है जिसे जल्द ही पूरा किया जायेगा : रेखचंद

जगदलपुर

ब्लाक स्तरीय मितानिनों के सम्मेलन में आज मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने मितानिनों को संबोधित करते हुए कहा कि मितानिन बहनों के सेवा को सलाम करते हैं, कोरोना वायरस संक्रमण काल में जब पूरा देश घरों में बंद हो गया था तब भी हमारी मितानिन बहनें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही थी। उन्होंने कहा की हमारी बहनें स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए दिन रात काम करती हैं। संस्थागत प्रसव से लेकर घर घर जाकर सर्वे करने का काम हमारी बहनें करती हैं, जिनकी सेवाओं का कोई मोल नहीं है। हमारी सरकार मितानिनों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है जो की जल्द ही पूरा होगा।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू, जिला पंचायत के सदस्य धरमू राम मंडावी उप सरपंच नियानार शिवेन्दू झा, सुशीला झा, जिला महामंत्री गौरनाथ नाग, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, डॉ. महेश नाग, एस नीला, मनोज पांडेय, अशोक विश्वकर्मा, दिलिप दिवान, प्रेम सुंदरी, श्यामवती, लवलीना, उमीर्ला, पूनम देवांगन, कुलेश्वरी, पुरुषोत्तम, रिनी, चुम्बेश्वरी पाण्डेय, चित्ररेखा, लिमबती, तिलेश्वरी, सीमा पटेल समेत ब्लाक की समस्त मितानिन बहनें मौजूद रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय