Tuesday, October 20th, 2026

केंद्र सरकार के बजट में समग्र कल्याण का लक्ष्य : डॉ. यादव

भोपाल

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्र सरकार के वार्षिक बजट में समग्र कल्याण का लक्ष्य रखा गया है। यह ऐतिहासिक बजट है, जिसमें सभी क्षेत्रों के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रबंध किया गया है। इस बजट के माध्यम से भारत दुनिया में एक अलग पहचान बनाने जा रहा है। बजट में स्कूली विद्यार्थियों के लिए ई- विद्या चैनल, डिजिटल यूनिवर्सिटी खोलने, एग्रीकल्चर को शिक्षा से जोड़ने, जैविक खेती को प्रोत्साहन और 60 लाख नई नौकरी प्रदान करने का निर्णय सराहनीय है।

 

 

#वार्षिक बजट में समग्र

Source : Agency

पाठको की राय