Wednesday, October 21st, 2026

चलती ट्रेन में छात्रा को खिड़की से खींचा, मोबाइल लूटकर अपराधी भागे

हाजीपुर 
चलती ट्रेन में आपातकालीन खिड़की के पास बैठी छात्रा के हाथ पर अपराधियों ने डंडा मारा। सोने की चूड़ी पर नजर पड़ी तो ट्रेन से बाहर खींच लिया। इससे छात्रा ट्रेन से नीचे गिर गई। छात्रा का मोबाइल और चूड़ी खींचकर अपराधी भागे निकले। घटना हाजीपुर-सोनपुर रेलखंड पर हाजीपुर स्टेशन से कुछ दूर आगे की है।  ट्रेन से गिरने के बाद छात्रा रेलवे लाइन के बगल स्थित घर में किसी तरह पहुंची, जहां से पुलिस छात्रा को लेकर सदर अस्पताल पहुंची और भर्ती कराया। सूचना पर हाजीपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी और जीआरपी थानाध्यक्ष सदर अस्पताल पहुंचे। घायल छात्रा के बयान पर जीआरपी थाना प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सदर अस्पताल में भर्ती छात्रा पिंकी कुमारी ने बताया कि वह शिवहर जिले की रहने वाली है और मुजफ्फरपुर से पटना जा रही थी। पटना में रहकर ही वह पढ़ाई करती है और सोमवार को गया में स्नातक की परीक्षा है। पटना जाने के लिए मुजफ्फरपुर से मुजफ्फरपुर-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ी थी। हाजीपुर से ट्रेन खुली। ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म के बाहर निकली कि कुछ दूर आगे जाने पर ट्रेन धीरे हो गई। मेरे हाथ में मोबाइल था, तभी मेरे हाथ पर डंडे से ट्रेन के नीचे से एक अपराधी ने वार किया, जिससे मोबाइल नीचे गिर गया। इसी दौरान अपराधियों की नजर हाथ की सोने की चूड़ी पर पड़ी और एक अपराधी ने हाथ पकड़ कर नीचे खींच लिया।
 

 

#The girl

Source : Agency

पाठको की राय