Friday, October 23rd, 2026

बेवफा आशिक को सजा दिलाने के लिए लड़की ने किया आत्‍मदाह का प्रयास 

 आगरा 
आगरा कलक्ट्रेट स्थित पुलिस ऑफिस के सामने गुरुवार को एक युवती ने आत्मदाह का प्रयास किया। युवती ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया। आग लगाती इससे पहले पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। युवती बेवफा आाशिक को जेल भिजवाना चाहती है। पुलिस ने उसे आश्वासन दिया है कि युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है। रकाबगंज क्षेत्र निवासी एक युवती पुलिस ऑफिस आई। उसके हाथ में पॉलीथिन थी। उसमें एक बोतल रखी हुई थी। बोतल में मिट्टी का तेल था। युवती ने बोतल निकाली और अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। यह देख गेट पर तैनात पुलिस कर्मी सन्न रह गए। वे युवती को रोकने के लिए दौड़े। शोर मचाया। पुलिस ऑफिस के बाहर मौजूद पुलिस कर्मियों ने युवती को रोक लिया। पुलिस समय रहते उसे नहीं पकड़ती तो वह खुद को आग लगा सकती थी। युवती को बचाने के बाद पुलिस कर्मी उसे अंदर ले गए। महिला सिपाहियों ने युवती से बातचीत की। 

 

#आत्‍मदाह का प्रयास 

Source : Agency

पाठको की राय