Monday, October 26th, 2026

PAC जवान पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, बोली- 'कहता था शादी करूंगा, लेकिन...'

प्रयागराज
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से है। यहां एक युवती ने पीएसी जवान पर गंभीर आरोप लगाए है। युवती का कहना है कि शादी का झांसा देकर और जवान ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने उससे शादी करने के लिए कहा तो पीएसी जवान ने शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उसे धमकी देकर भगा दिया। वहीं, इस संबंध में अब पीड़िया ने फाफामऊ थाने में आरोपी जवान के खिलाफ रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र इलाके का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, पीड़िता फाफामऊ के एक गांव में अपने ननिहाल में रहती थी। आरोप है कि थरवई का एक युवक भी गोहरी गांव अपने रिश्तेदार के घर आता-जाता था। ये युवक पीएसी में सिपाही है। आरोपी युवक वर्तमान में लखनऊ में पोस्ट है।

 पीड़िता युवती का आरोप है कि गांव में उसकी मुलाकात सिपाही से करीब दो साल पहले हुई थी और दोनों में दोस्ती हो गई। युवती का आरोप है कि धीरे-धीरे उसने अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। युवती का कहना है कि जब उससे शादी की बात की गई। तो वो कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था।

इधर जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो सिपाही ने उसे धमका कर भगा दिया। फाफामऊ इंस्पेक्टर का कहना है कि युवती की तहरीर पर रेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपी सिपाही की तलाश की जा रही है।

 

#PAC जवान

Source : Agency

पाठको की राय