शासन की योजनाओ का आम जनताओं को नही मिल रहा लाभ-डॉ विनोद शर्मा
अकलतरा
विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले डॉ विनोद शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष बसपा छ.ग.ने बताया कि सरकार द्वारा बनाई योजना को आम जनता को किसी भी प्रकार का लाभ नही मिल पा रहा है।
ग्राम अमरताल,घनवा,तिलई में जनसंपर्क पर वहाँ के आम नागरिकों ने बताया की आज भी हमे राशनकार्ड, आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन,के लिए हमे भटकना पड़ रहा है कभी पंचायतआॅफिस तो कभी जनपद व जिला तक दौड़ लगानी पड़ रही है पर हर जगह कुछ न कुछ बहाने बना टरका दिया जाता है ,यह शासन की व्यवस्थाओं का हाल है चुनाव के पूर्व अपनी घोषणा पर किये गए वादे भी सत्ता के नशे में भूल गई किसानों का उनकी उपज धान खरीदी का पूरा बोनस,प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी तथा युवा बेरोजगारों को प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देनी की बात करी पर आज एक भी वादे पूरे नही करी ।

पाठको की राय