नव निहाल देश का भविष्य स्वस्थ समाज के निर्माण में उनका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी -महापौर
कोरिया/चिरमिरी
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोमनहिल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल ने सभापति गायत्री बिरहा की अध्यक्षता में किया। इस अवसर पर पूर्व वार्ड पार्षद मंजूर आलम,वार्ड पार्षद रुकशाना अंसारी, पार्षद प्रेम शंकर सोनी ,अजय बघेल भी उपस्थिति थी। महापौर कंचन जायसवाल ने अपने हाथो से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपस्थित छोटे छोटे नवनिहालो को कृमि नाशक दवाइयों को खिलाई। हुए उन्हें स्वास्थ्य रहने की शुभकामनाए व आशीर्वाद दिया।
श्रीमती जायसवाल ने उपस्थित बच्चों और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि ये नौनिहाल हमारे देश का भविष्य है। इसलिए हमारे समाज के आगामी निर्माण के लिए इनका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है जो देश को उन्नति और प्रगति में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियो ने अपना-अपना संक्षिप्त मे उदबोधन दिया और नव निहालो के स्वस्थ्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में शहरी कार्यक्रम प्रबंक पूजा मेश्राम,पूर्णिमा तिवारी, फार्मससिस्ट जी.डी. हुसैन, सागर सिंह, सोनू,जितेंद्र,नरेंद्र,सुनीता एवं मितानिन सोमा सेन की अहम सहभागिता रही।

पाठको की राय