Friday, October 23rd, 2026

13 दिन से मैनिट में मौजूद बाघ को वन विभाग की टीम ने पकड़ा

भोपाल

भोपाल के मैनिट में दो सप्ताह से बाघ ने दहशत बना रखी थी, जिसे आज वन विभाग ने पकड़ लिया है। टाइगर को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा पिंजरा भी लगाया गया था। हालांकि इस दौरान उसके पगमार्ग जरूर मिलते रहे हैं। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि टाइगर को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया जाएगा।

टाइगर पिछले 13 दिन से मैनिट में मौजूद है और अब तक 5 गायों पर हमला कर चुका है। इनमें से 3 गायों की मौत भी हो चुकी है। इसको लेकर वन विभाग के अफसरों ने मैनिट मैनेजमेंट से बात भी की थी। इसी के बाद से लगातार टाइगर की सर्चिंग चल रही थी, जिसमें वन अफसरों आज सफलता मिल गई।


भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में घूम रहे टाइगर को अब खदेड़ने की तैयारी की जा रही है। टाइगर पिछले 13 दिन से मैनिट में मौजूद है और अब तक 5 गायों पर हमला कर चुका है। इनमें से 3 गायों की मौत भी हो चुकी है। शुक्रवार को पूरे दिन वन विभाग के अफसर मैनिट में मौजूद रहे।

 

#बाघ ने दहशत

Source : Agency

पाठको की राय