सागौन, बीजा व सराई के बड़े मात्रा में पल्ले वन विभाग ने किए जब्त
गरियाबंद
वन विभाग के दस्ते ने बुधवार को फर्नीचर दुकानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखी बहुमूल्य ईमारती लकडि?ां जब्त की गई जिनका आंकलन अभी किया जा रहा है। इसकी जानकारी जैसे ही वन विभाग के वरिष्ठ अफसरों को मिली वे भी तत्काल वहां पर पहुंच गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के अंतर्गत आने वाले छुरा ,पांडुका तथा आस-पास के गांवों में फर्नीचर का काम करने वालों की संख्या काफी है। ये इसका संचालन अपने घरों से अथवा दुकानों के जरिये करते हैं। इन फर्नीचर निमार्ताओं के द्वारा अवैध रूप से बेशकीमती ईमारती लकडियां खरीदी जाती है। वन विभाग को मुखबीर से सूचना मिली और उसके बाद विभागीय दस्ते ने पांडुका में फर्नीचर मार्ट व घरो में जाकर दबिश दी। दबिश देने पहुंचे वन विभाग के दस्ते में शामिल अधिकारी उस समय भौंचक्के रह गये जब वहां उन्होंने बड़ी मात्रा अवैध रूप से रखी गई ईमारती लकडियों को देखा और इसी के साथ इन लकडिय़ों से निर्मित सागौन, बीजा, सराई के पल्ले उन्हें मिले।
इसकी जानकारी वन विभाग के वरिष्ठ अफसरों को मिलने के बाद वे भी तत्काल वहां पहुंचे। बताया जाता है कि जब्त की गई लकडिय़ों का जो प्रारंभिक आंकलन किया गया है उसमें इनकी कीमत लाखों में बताई गई है। चूंकि विभागीय कार्रवाई अभी चल रही है और फर्नीचर दुकानदार से पूछताछ की जा रही है इसलिये अधिकारिक रूप से इन लकडिय़ों की कीमतों का सही आंकलन फिलहाल नहीं पता चला है। जांच पूरी होने के बाद ही इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

पाठको की राय