Monday, October 19th, 2026

कई सालों से जेल में बंद है इस देश की पहली महिला राष्ट्रपति, अब माफी देने की तैयारी

नई दिल्ली

इस देश की पहली महिला राष्ट्रपति पिछले कई सालों से जेल में कैद हैं। अब पूर्व राष्ट्रपति को माफ करने की योजना बनाई गई है। जी हां, माफी मिलने के बाद पूर्व राष्ट्रपति अब जेल की चहारदीवारियों से बाहर आ जाएंगी। हम बात कर रहे हैं साउथ कोरिया की। यहां की पूर्व राष्ट्रपति पार्क गुन हे पर एक के बाद एक कई आरोप लगे थे।

भ्रष्टाचार के संगीन आरोप
साउथ कोरिया की प्रथम महिला राष्ट्रपति पार्क पर भ्रष्टाचर के कई संगीन आरोप लगे थे। जिसके बाद साल 2017 में उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था। पार्क को कड़ी सजा हुई थी। पार्क के पकड़े जाने के बाद यहां काफी विरोध प्रदर्शन भी हुए थे। कई महीनों तक चले इस विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भी हुई थी। सियोल के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति को दोषी ठहराया था। पार्क को रिश्वतखोरी, उत्पीड़न और सत्ता के दुरुपयोग समेत भ्रष्टाचार के करीब 16 मामलों में आरोपी बनाया गया था। अभियोजकों ने पार्क को 30 साल जेल की सजा की मांग अदालत से की थी। जिसपर अदालत ने उन्हें 24 साल की सजा मुकर्रर की थी।


देश के न्याय मंत्रालय ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति पार्क को माफी दी जाएगी। उनकी माफी कोरोना महामारी के वक्त राष्ट्रीय एकता का मैसेज देने से जुड़ा हुआ है। मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि इस महामारी की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में आपसी एकता दिखाने के मकसद से उन्हें माफी दी जा रही है। पार्क दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति पार्क चुंग-ही की बेटी हैं। उनके पिता 1963 से लेकर 1979 तक राष्ट्रपति रहे। पद पर रहते उनकी हत्या कर दी गई थी।  पार्क साल 2013 में दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी थीं।

 

#पहली महिला राष्ट्रपति

Source : Agency

पाठको की राय