छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जनकल्याण फाउंडेशन की पहली जिला स्तरीय बैठक जांजगीर में हुई
जांजगीर
छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जनकल्याण फाउंडेशन की पहली जिला स्तरीय बैठक जांजगीर मे संपन्न हुई।ं बैठक में जिला पदाधिकारियों तथा तहसील पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर सदस्यों द्वारा चर्चा की गयी। बैठक में फाउंडेशन के संस्थापक लव कुमार रामटेके अध्यक्ष सी एस चौहान,प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष आत्माराम साव जिला कोषाध्यक्ष विभा चौहान बस्तर संभाग से लता नायक बैठक में विशेष रूप उपस्थित थे।
फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सी एस चौहान ने सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया। इस शपथ ग्रहण मे सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा और लगन से पालन करेंगे। छत्तीसगढ़ मानवाधिकार जनकल्याण फाउंडेशन के संरक्षक लव कुमार रामटेके ने कहा कि इस संगठन का उद्देश्य उन वंचितों और असहाय वर्ग की मदद करना है जिन्हें विधिक ज्ञान के अभाव मे अन्याय और अत्याचार सहना पडता है। हमने ऐसे ही लोगो की सहायता के लिए यह संगठन बनाया है जिससे अंतिम पंक्ति मे बैठे व्यक्ति को भी न्याय और समान अधिकार मिल सके।
प्रदेश अध्यक्ष सी एस चौहान ने अपने उद्बबोधन मे बताया कि छत्तीसगढ़ मे यह पहला संगठन है जो मानवधिकार शब्द के साथ अस्तित्व मे आया है और हमने इस नाम के लिए लंबी लडाई लडी है। हमे इस संगठन का नाम बदलने के लिए पंजीयक द्वारा कई बार दबाव डाला गया परंतु हमने यह ठान लिया था कि अगर लडाई की शुरूआत करनी है तो यही से करनी है और इसी नाम के पंजीकरण के लिए लडाई लडी और नतीजा आपके सामने है। आज हमारा यह संगठन अपने नाम के कारण जाना जा रहा है और कुछ दिनो बाद यह अपने काम से जाना जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी आत्माराम साव ने संबोधन मे कहा कि हम सबको को मानवधिकार के क्षेत्र मे एक अप्रतिम जगह बनानी है और यह हम अपनी मेहनत से बना सकते है। बस्तर संभाग प्रभारी लता नायक ने सभी को इस संस्था के पंजीकरण पर शुभकामनाएं दी है और सभी को मिलकर काम करने.की सलाह दी है।
इस कार्यक्रम मे सीता टंडन को जिलाध्यक्ष का पद दिया गया है और राम लल्ला मनहर तथा भरत सारथी को उपाध्यक्ष बनाया गया है साथ ही जिला कोषाध्यक्ष राजेश्वरी खन्ना को बनाया गया है। हरनारायण जायसवाल जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी का पद दिया गया है। इसी तरह अब तक सात विकासखंडों के अध्यक्ष का चुनाव किया जा चुका है और आगे संगठन के विस्तार की योजना है। कार्यक्रम का संचालन संभागीय पदाधिकारी रामलल्ला मनहर तथा मेलाराम कर्ष पत्रिका संवाददाता रिंगनी ने किया। इस कार्यक्रम मे संगठन के वार्षिक कैलेंडर का भी वितरण किया गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सीता टंडन ने कहा कि इस संगठन का उद्देश्य है कि वे.कमजोर वर्ग जो अपने मानवधिकार से अनजान अपने मूलभूत अधिकारों से भी वंचित है उन्हे उनका अधिकार दिलाना साथ ही इस फेलियर सिस्टम पर लगाम लगाना भी हमारे संगठन का उद्देश्य है। इस अवसर पर साइंस वाणी पत्रकार पी पी सांडे सक्ति से भानुप्रताप चौहान , मेलाराम कर्ष ,पत्रिका संवाददाता , लव कुमार भट्ट ,लकेश्वर चौहान ब्लॉक सचिव , केशव यादव धनंजय चौहान ,सुनील भारद्वाज जितेंद्र कर्ष , सुनैना बंजारे ,निर्मल रात्रे ,प्रदीप बंजारे ,गोपाल प्रसाद , ज्ञान प्रसाद साहू ,हरनारायण जायसवाल उपस्थित रहे है।

पाठको की राय