Saturday, October 24th, 2026

मजदूर न्याय योजना की अंतिम सूची 1 सितम्बर को होगी जारी

नारायणपुर
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ 3 फरवरी को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। इस योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में अभी भी कुछ पात्र हितग्राही छूट गये हैं या नये आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। छूटे पात्र हितग्राही एवं प्राप्त नवीन आवेदन के पंजीयन के लिए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किये जाने के लिए 13 अगस्त को ग्राम पंचायत द्वारा उक्त सूची ग्रामसभा के समक्ष दावा आपत्ति के लिए प्रस्तुत किया जायेगा, 14 अगस्त को विशेष ग्रामसभा में दावा आपत्ति आवेदनों का निराकरण, 31 अगस्त को ग्रामसभा में प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार पात्र-अपात्र हितग्राहियों का वेबसाईट में अद्यतीकरण कर 1 सितम्बर को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जायेगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय