Tuesday, October 20th, 2026

ओटीटी पर रिलीज की जा सकती है फिल्म 'मिमी'


बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं. इसलिए उनके पास एक से बढ़कर एक फिल्मी प्रोजेक्ट्स हैं. इनमें से सभी प्रोजेक्ट्स वे साइन कर चुकी हैं. दिलचस्प बात है कि ये फिल्में कई जॉनर की हैं. राब्ता फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली कृति की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. वे फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं.

वे अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'मिमी' को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म की रिलीज से जुड़ी एक अपडेटेड खबर सामने आई है. यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की कहानी सरोगेट मदर पर बेस्ड है. इस फिल्म का डायरेक्शन दिनेश विजान ने किया है. वे इस फिल्म को थिएटर में रिलीज करना चाहते हैं, लेकिन कोरोना वायरस की भयावह हो चुकी दूसरी लहर को देखते हुए ऐसा करना संभव नहीं है. माना जा रहा है कि आने वाले 3 महीनों में थिएटर खुलना मुश्किल है.

आशंका जताई जा रही है कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर भी आ सकती है. ऐसी स्थिति में डायरेक्टर दिनेश ने फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है. इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जा सकती है.

कृति कुछ दिनों पहले तक अरुणाचल प्रदेश में वरुण धवन के साथ फिल्म 'भेड़िया'  की शूटिंग में बिजी थीं. वे राजकुमार राव के साथ क्विर्की कॉमेडी, ‘हम दो हमारे दो’ कर रही हैं. कुछ समय पहले उन्होंने बच्चन पांडे की शूटिंग खत्म की है, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए हैं.

 इनके अलावा कृति जल्द ही सुपरस्टार प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आएंगी. कुछ दिनों पहले कृति ने फिल्म का हिस्सा बनने पर एक पोस्ट किया था. कृति ने लिखा था, ‘एक नई यात्रा की शुरुआत… आदिपुरुष. ये फिल्म बहुत स्पेशल है. इस मैजिकल दुनिया से जुड़कर रोमांचित हूं और गर्व महसूस कर रही हूं.’

 

Source : Agency

पाठको की राय