कोविड टीकाकरण में दूसरे डोज का आंकडा डेढ़ करोड़ पार
भोपाल
कोविड टीकाकरण महाअभियान में प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की डेढ़ करोड़ से अधिक दूसरी डोज़ नागरिकों को लगाई जा चुकी है। सभी नागरिकों को वैक्सीन की दोनों डोज़ लगाने के लिये प्रयासों को गति दी गयी है। प्रदेश में अब तक वैक्सीन की 4 करोड़ 82 लाख 2 हजार 646 प्रथम डोज़ लगायी गयी है।
संचालक एनएचएम (टीकाकरण) डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में 6 करोड़ 32 लाख 51 हजार 229 कोरोना के टीके लगाये जा चुके है। इनमें 4 करोड़ 82 लाख 2 हजार 646 प्रथम डोज और एक करोड़ 50 लाख 48 हजार 583 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कुल 5 करोड़ 49 लाख अनुमानित लक्ष्य के विरूद्ध दूसरी डोज 37 प्रतिशत को लागाई गई है। 30 सितंबर की दोपहर तक 2 लाख 57 हजार 512 व्यक्तियों को कोरोना टीके लगाये गये। कोरोना टीके लगाने का अभियान लगातार जारी है।

पाठको की राय