Sunday, October 25th, 2026

बेटे के हाथ-पैर बांध धूप में डाला बाप ने, पानी मांगते -मांगते हो गई मौत

भुवनेश्वर
ओडिशा पुलिस ने केओंझार जिले से एक 65 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है जिसपर आरोप है कि उसने अपने 40 साल के बेटे को तपती धूप में मरने के लिए छोड़ दिया था। आरोप है कि बुजुर्ग ने बेटे के हाथ-पैर बांधकर तेज धूप में डाल दिया। आरोपी का नाम पनुआ नायक बताया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना सनामासिनाबिला नाम के गैंव की है। पनुआ ने अपने बेटे सुमंत के हाथ-पैर प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिए और दोपहर 2 बजे के आसपास धूप में डाल दिया। इसके बाद सुमंत की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बेटे के बार-बार पानी मांगने के बावजूद उसने एक बूंद पानी नहीं दिया। पुलिस के मुताबिक सुमंत कोई काम नहीं करता था और उसी दिन उसने अपने पिता से झगड़ा किया था। दो दिन पहले सुमंत ने अपनी मां को मारा था जिससे उनके कूल्हे की हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी।

 

 

#The father

Source : Agency

पाठको की राय