Monday, October 19th, 2026

परिवार गए थे शहर से बाहर, चोरों ने इत्मिनान से बटोरा सामान

लखनऊ
लखनऊ के चिनहट में चोरों ने दो मकानों में घुसकर लाखों रुपये के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। ताला बंद कर शहर से बाहर गए मकान मालिकों के वापस लौटने पर वारदात का पता चला जिसकी एफआईआर चिनहट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। निजामपुर मल्हौर निवासी मो. राशिद खान परिवार संग 2 जनवरी को अमृतसर चले गए थे। घर में ताला बंद था। इस बीच चोर मकान में घुस गए जिसके बाद अलमारी में रखे गहने, लैपटॉप, घड़ियां व अन्य कीमती सामान चोरी किया गया। राशिद के घर के ताले टूटे देख मो. नसीम खान ने उन्हें फोन कर वारदात की सूचना दी थी। राशिद लखनऊ वापस लौटे और चिनहट कोतवाली में तहरीर दी। वहीं, लौलाई निवासी शशांक पाण्डेय 8 जनवरी को परिवार संग अयोध्या स्थित पैतृक निवासी गए थे। इस बीच चोर मकान में घुस गए। शशांक के मुताबिक चोरों ने जेवर के अलावा अलमारी में रखी नगदी, मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान चोरी किया है। इंस्पेक्टर चिनहट घनश्याम त्रिपाठी के मुताबिक घटनास्थल के पास लगे सीसी फुटेज की मदद से चोरों को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

#परिवार

Source : Agency

पाठको की राय