Sunday, October 25th, 2026

परिवार ने शादी के नाम पर लिए पैसे, अब कर रहे इनकार

 नवादा  
नवादा में शादी के नाम पर चार लाख 5 हजार रुपये लेकर शादी से इनकार करने का एक मामला सामने आया है। इससे संबंधित एक वायरल वीडियो में युवती ने आरोप लगाया है कि लड़के के परिवार वालों ने शादी के नाम पर दो साल पहले उससे रुपये ले लिये। अब जब शादी की बात आयी तो लड़के पक्ष के लोग शादी से इनकार कर रहे हैं। आरोप है कि वे लोग अपने लड़के की शादी कहीं और करने जा रहे हैं।

युवती पकरीबरावां थाने के एक गांव की रहने वाली बतायी जाती है। युवती का आरोप है कि इस दौरान उसका होने वाला पति उसके पास आता-जाता रहा व उसका यौन शोषण किया गया। लड़के पक्ष के लोग कौआकोल थाना क्षेत्र के मननपुर गांव के रहने वाले बताये जाते हैं। मामले में मननपुर के पिता बैकुंठ साव और लड़के उपेंद्र साव को आरोपित किया जा रहा है। 

युवती का आरोप है कि उससे दहेज में और रुपये की मांग की जा रही है। युवती के मुताबिक इस मामले में पकरीबरावां एसडीपीओ को आवेदन दिया गया, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। युवती ने वायरल वीडियो में कहा कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला व उसकी शादी उस लड़के से नहीं हुई तो वह जान दे देगी।
 

 

Source : Agency

पाठको की राय