Tuesday, October 20th, 2026

घर वाले सड़क हादसा समझते रहे। बाद में पता चला कि सिर में गोली मारी

जबलपुर। पहरेवा निवासी सुरेश बर्मन 50 की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार देर रात खितौला थाना क्षेत्र की है। हैरानी की बात यह है कि घर वाले सुरेश की मौत को सड़क हादसा समझते रहे। जिन्हें बाद में पता चला कि सिर में बंदूक सटाकर गोली मारकर उन्हें मौत के घाट उतारा गया है। पोस्टमार्टम उपरांत बुधवार को स्वजन को शव सौंप दिया गया। क्राइम ब्रांच की टीम को भी आरोपितों की पतासाजी में लगाया गया है। सुरेश बर्मन का शव खितौला बायपास में पाया गया था। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा नवजांच के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक पहरेवा निवासी सुरेश बर्मन वेल्डिंग की दुकान चलाता था। मंगलवार देर रात दुकान बंद कर धनतेरस के उपलक्ष्‍य में सामान खरीदने के लिए खितौला बाजार जा रहा था। वह खितौला तिराहा मोड़ पर पहुँचा था जहाँ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि गोली मारने वाले बदमाश घटनास्थल पर के समीप घात लगाए बैठे थे। सुरेश बर्मन जैसे ही खितौला तिराहा बमोड़ पर पहुंचे वहां पीछे से आए बदमाशों ने उनके सिर के पीछे बंदूक अड़ा दी और गोली मारकर भाग गए।

 

Source : Agency

पाठको की राय