Friday, October 23rd, 2026

समाज की अपेक्षा संघ से बढ़ गई है‌,हमे इस पर खरा उतरना है: दत्तात्रेय होसबाले

रांची,
 RSS News राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर  रांची पहुंचे। रांची पहुंचने के बाद उन्होंने झारखंड प्रांत के पदाधिकारियों के साथ बैठकें की। अपर बाजार स्थित माहेश्वरी भवन में हुई इस बैठक में मुख्य रूप से संघ की शाखा विस्तार पर चर्चा की गई। इसके साथ ही संघ से समाज की जो अपेक्षा बढ़ी है उस पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण एक तरफ जहां देश में कई शाखाएं बंद हो गई वहीं संघ कार्य का विस्तार भी प्रभावित हुआ। परिस्थिति अनुकूल होने पर जो बंद शाखाओं को फिर फिर शुरू करना है और संघ कार्य में तेजी लानी है। इसके लिए संघ के कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी।

उन्होंने कहा कि समाज की अपेक्षा संघ से बढ़ गई है‌। हम सभी स्वयंसेवकों को समाज की अपेक्षा पर खरा उतरने का प्रयास करना है। समाज का जो विश्वास बढ़ा है उस विश्वास को टूटने नहीं देना है। उन्होंने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष तक हम लोगों ने देश के सभी मंडलों तक अपना कार्य पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। उसे पूरा करने के लिए तेजी से काम करने की जरूरत है। इसके लिए संगठन श्रेणी, जागरण श्रेणी और गतिविधि को मिलकर काम करना होगा।

 

#दत्तात्रेय होसबाले

Source : Agency

पाठको की राय