Thursday, October 22nd, 2026

छतरपुर जिले के प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राही आज धनतेरस के दिन करेंगे गृह प्रवेष

छतरपुर
प्रदेष के 4.51 लाख परिवारों का दीपावली के पहले अपने आवास का सपना साकार होने जा रहा है। छतरपुर जिले में गृह प्रवेषम् के कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देषन में नवागत सीईओ जिला पंचायत सुश्री तपस्या सिंह परिहार द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों हेतु समस्त सीईओ जनपद तथा संबंधित अधिकारियों को आवष्यक व्यवस्थाएं सुनिष्चित करने के निर्देष दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में छतरपुर जिले में 01 अपै्रल 2022 से अभी तक नवनिर्मित पूर्ण हुए 15 हजार 307 आवासों के हितग्राहियों को धनतेरस के दिन गृह प्रवेष कराया जाएगा। गृह प्रवेषम् राज्य स्तरीय कार्यक्रम सतना जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्यआतिथ्य में आज दोपहर 3 बजे आयोजित किया गया है। इस अवसर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली रूप से जुड़ंेगे।

गरिमामय तरीके एवं स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार पूजन एवं कलष स्थापना कराएंगे। रंगोली एवं फूलों से साज-सज्जा कर दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। सभी सीईओ जनपद पंचायत कोे निर्देषित किया गया है कि गृह प्रवेषम् कार्यक्रम में पूर्ण हुए आवासों का सत्यापन करा लिया जाए, तदुपरांत ही उन्हें गृह प्रवेषम् में शामिल किया जाए। सतना में अयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दोपहर बाद 3.00 से किया जाएगा। कार्यक्रम जनपद एवं जिला स्तर पर भी आयोजित किया जा रहा है।

 

Source : Agency

पाठको की राय