Thursday, October 22nd, 2026

राजधानी में देखने को मिल रहा सर्दी का असर , गिरा तापमान

भोपाल  
पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबर्दस्त बर्फबारी के साथ ही बारिश भी हुई है इसका असर राजधानी में देखने को मिल रहा है। शहर का न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है और इससे सुबह शाम ठंड का असर बढ़ने लगा है।  
पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के कारण हवाओं का रुख उत्तरी भी होने लगा है  इससे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में  गिरावट होने लगी है। दरअसल मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र पर बने वेस्टरली जेट स्ट्रीम के कारण आंशिक बादल बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादलों की मौजूदगी दो दिन तक बनी रह सकती है। हालांकि इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। बादल छंटने के बाद ही वातावरण में ठंड बढ़ने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि आसमान में हल्केबादल छाये रहेंगे और शाम के बाद फिर मौसम बदलेगा और ठंडी हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी। शहर का अधिकतम तापमान अभी 28-29 डिग्री के आसपास ही चल रहा है, लेकिन न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया है जो सामान्य से छह डिग्री कम है। 

 

Source : Agency

पाठको की राय