Monday, October 19th, 2026

रविवार को होने वाली बैठक में दिखेगा कोरोना संक्रमण का असर, BJP दफ्तर में बनी गाइडलाइन

भोपाल
कोरोना संक्रमण का असर पार्टी की रविवार को होने वाली बैठक में दिखेगा। यह व्यवस्था आने वाले दिनों में भी लागू रहेगी। प्रदेश संगठन ने तय किया है कि कोरोना के बीच बैठकों के लिए जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसका सख्ती से पालन किया जाए। इसी कारण कुशाभाऊ ठाकरे आयोजन समिति और संगठन पर्व प्रशिक्षण को लेकर रविवार को होने वाली बैठक में आने वाले मंत्रियों, पदाधिकारियों से साफ कहा गया है कि वे अपने समर्थकों को साथ न लाएं।

बैठक में शामिल होने अकेले आएं ताकि भीड़ न बढ़े। इसी के चलते पार्टी ने यह भी तय कर दिया है कि दिन भर चलने वाली अलग-अलग बैठकों में सदस्यों की संख्या कितनी-कितनी होगी ? संगठन विस्तार के लिए होने वाली दोनों ही कार्यशालाओं में बैठक में शामिल होने वालों की संख्या 128 और 102 तय की गई है जबकि कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी समारोह समिति से जुड़ी समिति की दो अलग-अलग बैठकों में 15 और 24 सदस्य ही एंट्री पाएंगे।

इस बैठक में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री, सह संगठन महामंत्री, केंद्रीय मंत्री, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के अलावा समिति में शामिल मंत्री और प्रदेश पदाधिकारी शामिल होने वाले हैं।

 

#BJP office

Source : Agency

पाठको की राय