Saturday, October 24th, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरे होते, गरीब के घर के सपने : राज्य मंत्री यादव

भोपाल

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अशोकनगर जिले के भी 217 हितग्राहियों के खाते में एक करोड़ 45 लाख रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। योजना में यह राशि प्रथम, द्वितीय अथवा तृतीय किश्त के रूप में हितग्राहियों को प्रदान की गई है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने आज अशोकनगर जिले के मुंगावली स्थित सामुदायिक भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना के नये पात्र हितग्राहियों को प्रथम किश्त अंतरण के प्रमाण-पत्र वितरित किए। राज्य मंत्री यादव ने कहा कि गरीबों का अपना घर होगा, यह सपना इस योजना से साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण स्तर पर हर पात्र हितग्राही को आवास योजना का लाभ मिले इसके लिए शासन एवं प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधि, योजना के हितग्राही, प्रशासकीय अमला और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

#Minister of State Yadav

Source : Agency

पाठको की राय