Saturday, October 24th, 2026

डॉक्टर ने मॉल में मास्क पहनने से किया इनकार

 मेंगलुरु 
देशभर में जारी कोरोना का कहर डॉक्टरों को भी नहीं बख्श रहा है। एक तरफ जहां डॉक्टर मरीजों को कोरोना से बचने के लिए हर संभव सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ कर्नाटक में एक ऐसे डॉक्टर पर केस दर्ज करना पड़ा है जिन्होंने मॉल में मास्क पहनने से इनकार कर दिया। मामला मेंगलुरु का है। इस पूरे मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
 
वीडियो में डॉक्टर श्रीनिवास से एक अन्य ग्राहक मास्क पहनने के लिए निवेदन करता है लेकिन डॉक्टर उसे मना कर देते हैं। पूरा वाकया मेंगलुरु के एक मॉल के ग्रासरी शॉप का है। इसके बाद डॉक्टर काउंटर पर बिलिंग के लिए जाते हैं और उसी वक्त स्टोर मैनेजर भी उनसे मास्क पहनने को कहते हैं।

हालांकि, इस बार डॉक्टर मैनेजर के साथ बहस करने लगते हैं और मास्क पहनने को 'मूर्खता से भरा नियम' बताते हैं। इतना ही नहीं डॉक्टर को वीडियो में कहते सुना जा सकता है कि वह कोविड-19 से रिकवर कर चुके हैं और इसलिए वह अब किसी के लिए खतरा नहीं हैं। हालांकि, मैनेजर उन्हें तब भी यह याद दिलाता है कि मास्क पहनना अनिवार्य है। यह वाकया 18 मई  का है।

 

#मास्क

Source : Agency

पाठको की राय