विधि और विधायी कार्य विभाग ने विभागों से मांगे अफसरों के नाम, ई-कोर्ट सिस्टम की टेÑनिंग दिलाएगी सरकार
भोपाल
न्यायालय में ई कोर्ट एप्लीकेशन व्यवस्था लागू किए जाने के बाद अब राज्य सरकार प्रदेश के विभिन्न विभागों के अफसरों को इस एप्लीकेशन के बारे में टेÑंड करेगी। इसको लेकर विधि और विधायी विभाग ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि राज्य न्यायिक अकादमी में दी जाने वाली टेÑÑनिंग के लिए वे अपने विभाग के अफसरों को ट्रेंड कराएं। इसके बाद ये अधिकारी अपने विभाग के जिला और संभागीय अफसरों के साथ मैदानी अफसरों को एप्लीकेशन के बारे में जानकारी देंगे।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद विधि और विधायी कार्य विभाग ने कहा है कि राज्य न्यायिक अकादमी में यह टेÑनिंग आॅनलाइन मोड में होना है। टेÑनिंग में एक साथ 50 अधिकारी शामिल हो सकेंगे। इसलिए विभागों के प्रतिभागियों की संख्या के मान से एक दिन में दो से तीन विभागों के अफसरों को क्लस्टर के रूप में टेÑनिंग दी जाएगी। इस टेÑनिंग का मूल उद्देश्य हाईकोर्ट और जिला न्यायालयों की ई कोर्ट एप्लीकेशन सिस्टम से सभी को अवगत कराना और जागरुकता लाना है। इसलिए क्लस्टरवार रोज टेÑनिंग दी जाएगी। इसी के चलते सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और विभागाध्यक्ष से कहा गया है कि अपने विभाग के चिन्हित प्रतिभागी अधिकारी के नाम, पद, मोबाइल नम्बर और ई मेल आईडी की जानकारी भेजी जाए ताकि संबंधित अफसर को टेÑनिंग के बारे में सूचना सीधे दी जा सके।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में सरकारी सिस्टम में आनलाइन सर्विसेस को बढ़ावा देने के साथ न्यायालयों में भी इसको बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य ने ई कोर्ट की नई पालिसी पिछले साल जारी की गई थी और अब इसे प्रचलन में लाने की तैयारी है।

पाठको की राय