Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री से सूरजपुर के आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने की सौजन्य मुलाकात की

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में सूरजपुर जिले के आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने सूरजपुर में आदिवासी समाज के सामाजिक भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। प्रतिनिधि मण्डल ने सूरजपुर में 8 मई को आयोजित किए जा रहे आदिवासी समाज के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री को दिए।

बघेल ने आमंत्रण के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मण्डल में राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, सदस्य अमृत टोप्पो, सर्वश्री मोहन सिंह टेकाम, नितिन तिर्की, उदय पंडो, रामलखन सिंह, संतोष पावले, किशुन सिंह, श्रीमती विमला सिंह मरावी (सरपंच पाटन), श्रीमती हेमन्ती सिंह, श्रीमती शमिला सिंह, कुमारी दीपा सिंह, श्रीमती राजमति सिंह सहित समाज के अनेक पदाधिकारी और सदस्य शामिल थे।

 

#Chief Minister courtesy

Source : Agency

पाठको की राय