Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री के प्रति सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने किया आभार व्यक्त

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के नेतृत्व में सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य शासन के अनुसूचित जाति के अलग विभाग गठन करने और पृथक सलाहकार परिषद गठन करने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय