Monday, October 26th, 2026

छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती भूमिका कत्थाकार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष संघ के प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्र में चलाए जा रहे विकास कार्यों के बारे में उन्हें अवगत कराया और लोगों के उत्थान के लिए इसे महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना सहित नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी आदि अनेक कार्यक्रमों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इससे गांव, गरीब तथा किसान आदि सभी वर्ग के लोगों को आगे बढ?े के लिए बेहतर अवसर मिला है। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री टिकेश साहू, बसंत आडिल, श्रीमती सत्यभामा नाग, जागरूप सोनकर, जगन राम भगत आदि उपस्थित थे।

 

#छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत

Source : Agency

पाठको की राय