Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री से बिलाईगढ़ से आए प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव एवं विधायक चन्द्रदेव राय के नेतृत्व में बिलाईगढ़, सरसींवा, सोनाखान से आए प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। संसदीय सचिव राय एवं प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों ने मुख्यमंत्री को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू करने के लिए उनका आभार जताया और कहा कि इससे समाज के गरीब एवं वंचित परिवारों को मदद मिलेगी। प्रतिनिधि मंडल ने बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी और अपनी मांगों से अवगत कराया। इस अवसर पर भागवत साहू, पंकज चंदा, युधिष्ठिर नायक, गीता पटेल,प्रवेश दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय